Breaking News

सालासर गया था परिवार पीछे घर से सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी

हनुमानगढ़ के फेफाना पुलिस थाना क्षेत्र के गांव जसाना में रहने वाला परिवार सालासर पूजा के लिए गया था और पीछे से घर से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी करके ले गये। परिवार वापिस लौटा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार प्रदीप कुमार ने रिपोर्ट दी कि मैं व मेरा परिवार सालासर धोक लगाने गया हुआ था। पीछे घर में कोई नहीं था। पीछे से अज्ञात चोर मेरे घर से दस हजार रुपए की नगदी, कानों के सोने के दो सैट, दो अगूंठी सोने की, चांदी की पाजेब, 40-45 चांदी के सिक्के, चांदी की एक चैन चोरी करके ले गया।

No comments