रोडवेज बसों में बहनों को फ्री सफर
श्रीगंगानगर में रक्षाबंधन पर्व पर राज्य सरकार ने महिलाओं को रोडवेज बसों में निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। इसके चलते शुक्रवार को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में बड़ी संख्या में महिला यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है। केेन्द्रीय बस स्टैण्ड पर आज यात्रियों की भारी भीड़ रही।
महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए बसों से अपने गंतव्य की ओर जाती नजर आई। कई रोडवेज बसों पुरुष यात्री बहुत कम नजर आए जबकि महिला यात्रियों की भीड़ रही। राजस्थान राज्य की सीमा में रोडवेज बसों में गुरुवार मध्य रात्रि से महिला यात्रियों को नि:शुल्क सफर का तोहफा मिला है।
No comments