'रोटरी लेजेंड्स 2027-28' में विनोद गुप्ता को बड़ी जिम्मेदारी
रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3090 की ओर से वर्ष 2027-28 के लिए 'रोटरी लेजेंड्सÓ के तहत महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों की घोषणा की गई है। इसमें रोटरी क्लब श्रीगंगानगर ईस्ट के पूर्व अध्यक्ष विनोद गुप्ता को राजस्थान के जल, स्वच्छता और हाइजीन के स्टेट कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोटरी की जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2027-28 में रोटरी इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट लैरी ए. लुंसफोर्ड, आर.आई. डायरेक्टर रोटेरियन गुरजीत एस. सेखों तथा डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन एस.एस. वशिष्ठ के नेतृत्व में यह टीम कार्य करेगी।

No comments