केन्द्रीय कारागृह में बंदियों को बहनों ने बांधे रक्षा सूत्र
श्रीगंगानगर में केन्द्रीय कारागृह मेें शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर बंदियों को राखियां बांधी गई। केन्द्रीय कारागृह के जेल अधीक्षक महावीर प्रसाद मीणा की देखरेख में आज दूरदराज से आई बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर मिठाई खिलाई।
केन्द्रीय कारागृह में दूरदराज से आने वाली बहनों की खूब चहल-पहल देखने को मिली। वहीं अपने बंदी भाइयों को राखियां बांधने की अनुमति लेने के बहनों की भारी भीड़ नजर आई। इस दौरान जेल प्रहरी सतर्कता से ड्यूटी पर तैनात रहे।
No comments