गजसिंहपुर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन, बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश
गजसिंहपुर क्षेत्र में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की, वहीं भाइयों ने उपहार देकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया। बाजारों में राखी, मिठाई और उपहारों की दुकानों पर दिनभर रौनक रही।
इससे पूर्व गुरुवार को पॉपिंस चिल्ड्रन वल्र्ड स्कूल के विद्यार्थियों ने 'एक राखी प्रकृति के नामÓ अभियान के तहत पेड़-पौधों को राखी बांधी और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

No comments