Breaking News

श्रीकरणपुर में हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन पर्व

श्रीकरणपुर कस्बे में शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की। रक्षाबंधन के चलते मुख्य बाजारों में दिनभर रौनक रही। राखी और मिठाई की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। घर-घर में भाई-बहन ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर इस पवित्र रिश्ते की मिठास को और बढ़ाया।

No comments