गजसिंहपुर पालिका में चुनावों की सरगर्मियां तेज
गजसिंहपुर में नगरपालिका चुनावों को लेकर कस्बे के 20 वार्डों में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया के साथ ही संभावित प्रत्याशी और उनके समर्थक चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं।
कई वार्डों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होने के आसार हैं, जबकि कुछ स्थानों पर मजबूत जनाधार वाले निर्दलीय प्रत्याशी मुकाबले को त्रिकोणीय या बहुकोणीय बना सकते हैं। टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों के रुख पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं।

No comments