6 घंटे इंतजार के बाद जयपुर-दुबई फ्लाइट कैंसिल:एयरपोर्ट पर पैसेंजर्स ने किया हंगामा
जयपुर एयरपोर्ट पर देर रात दुबई जाने वाली स्पाइसजेट की इंटरनेशनल फ्लाइट कई घंटे देरी के बाद कैंसिल कर दिया गया। फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना मिलते ही घंटों से एयरपोर्ट पर इंतजार कर रहे पैसेंजर्स का गुस्सा फूट पड़ा। पैसेंजर्स ने टर्मिनल-1 पर हंगामा शुरू कर दिया।
देर रात पैसेंजर्स को बताया गया कि दुबई जाने वाली फ्लाइट कैंसिल कर दी गई है। यह सुनते ही पैसेंजर्स गुस्सा हो गए। लंबे समय से टर्मिनल पर बैठे पैसेंजर्स ने एयरलाइन प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

No comments