रोडवेज बस ने हवलदार की कार में मारी टक्कर
श्रीगंगानगर के चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव ततारसर में पदमपुर-श्रीगंगानगर मार्ग पर रोडवेज बस ने हवलदार की कार में टक्कर मार दी। यह हलवदार चूनावढ़ पुलिस थाना से श्रीगंगानगर कोर्ट में शहादत देने व साइबर फ्रॉड के परिवाद को लेकर बैंकों से रिकॉर्ड लेने के लिए आ रहा था। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार चूनावढ़ पुलिस थाना में नियुक्त हवलदार गुरप्रीत सिंह रामगढिय़ा ने रिपोर्ट दी कि वह 21 अगस्त को निजी कार से महिला उत्पीडऩ कोर्ट श्रीगंगानगर में शहादत देने व साइबर फ्रॉड के परिवाद के बारे में बैंकों से रिकॉर्ड लेने के लिए थाने से रवाना हुआ।

No comments