Breaking News

रक्षाबंधन पर बाजार में रौनक, बहनों ने भाइयों को बांधी राखी

श्र
ीगंगानगर में भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षा बंधन शुक्रवार को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनों ने द्वारा आज सुबह से अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधी जा रही है। त्योहार को लेकर शहर के गोल बाजार, दुर्गा मंदिर मार्केट, उदाराम चौक मार्केट, पुरानी आबादी सब्जीी मण्डी मार्केट, राधेश्याम रोड मार्केट, अग्रसेन नगर चौक मार्केट, चहल चौक मार्केट व एसएसबी रोड मार्केट में रौनक देखने को मिल रही है। रक्षाबंधन पर्व को लेकर श्रीगंगानगर शहर के बाजार खरीदारों से गुलजार हैं। बहनें भाइयों की कलाई पर बांधने के लिए राखियां और मिठाइयां खरीदती नजर आई।

No comments