Breaking News

गाड़ी में सवार परिवार को लूटने का प्रयास

श्रीगंगानगर के रावला पुलिस थाना क्षेत्र के चक 12 एमएलडी गांव के मोड़ पर देर रात को कार सवार परिवार को लूटने का प्रयास किया गया। साहसी चालक वरिष्ठ नागरिक ने लाठियों के प्रहारों के बीच गाड़ी को भगा कर खुद व परिवार की जान बचाते हुए गाड़ी को सीधे रावला थाना में घुसा दी। घबराया परिवार सीधे ही पुलिस की शरण पहुंचा और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी बोला, सुबह आना। पुलिस अगर तत्परता दिखाती और तुरंत नाकाबंदी करके मौके पर पहुंचती तो दो दर्जन से अधिक हमलावर मौके पर दबोच लिए जाते। पुलिस घटना के अगले दिन मुकदमा दर्ज किया।

No comments