Breaking News

प्लॉट बेचने का झांसा देकर आढ़ती से 16 लाख ठगे

श्र
ीगंगानगर में नई धानमंडी के एक आढ़ती को भूखंड बेचने का झांसा देकर 16 लाख रुपए ठग लिये गये। सौदा कैंसिल होने पर आरोपी ने दस लाख रुपए कीमत की कार देने के लिए लिख कर दे दिया, लेकिन कार भी नहीं सौंपी। ठगी के शिकार आढ़ती ने अब कोतवाली पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अम्बिका सिटी निवासी गुरचरण सिंह ने रिपोर्ट दी कि गत वर्ष अक्टूबर में मेरी धानमंडी स्थित आढ़त की दुकान पर मेरा जानकार देवीलाल पुत्र मनफूलराम निवासी चक 4 एमएल आया। देवीलाल ने मुझे बताया कि चक 5 ई छोटी में एक भूखंड बिकाऊ है। मालिक मनोज कुमार पुत्र राजपाल को रुपयों की जरूरत है।

No comments