मंगला एक्सप्रेस में पेंट्री कार का खाना खाते ही बिगड़ी 30 बच्चों की तबीयत
दिल्ली से केरल जा रही मंगला एक्सप्रेस में देर रात अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब ट्रेन में सफर कर रहे करीब 30 स्कूली बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिला प्रशासन को जानकारी मिलते ही आनन-फानन में ट्रेन को खंडवा स्टेशन पर रोककर सभी बच्चों का इलाज कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन से एर्नाकुलम जा रही ट्रेन नंबर 12618 मंगला एक्सप्रेस में त्रिचूर के हैप्पी कॉन्वेंट स्कूल के 30 छात्र-छात्राएं सवार थे। सभी दिल्ली में शैक्षणिक भ्रमण के बाद वापस लौट रहे थे।

No comments