वंदे भारत एक्सप्रेस की ट्रैक्टर से टक्कर, चलती ट्रेन में चीख-पुकार
झारखंड के हजारीबाग में बड़ा ट्रेन हादसा टल गया. चरही-बेस स्टेशन के बीच रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस लकड़ी से लदे ट्रैक्टर से टकरा गई. इस टक्कर में ट्रेन क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ. ट्रेन करीब 41 मिनट रुकी रही. घटना के बाद रेलवे ट्रैक की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. हादसा इतना जोरदार था कि टक्कर के बाद ट्रेन को थोड़ा नुकसान पहुंचा है. घटना के तुरंत बाद ट्रेन चालक ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी को रोक दिया.

No comments