चुनाव से पहले दावेदारों के आंकड़ों पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव से पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 309 निकायों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख तक 60 हजार से अधिक आवेदन मिलने का दावा किया है। वहीं, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने इन आंकड़ों पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस आंकड़ों का हवाई किला खड़ा कर रही है। जमीनी रिपोर्ट बताती है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।

No comments