Breaking News

यूपी के 47 जिलों में बारिश का अलटर्:राजस्थान के 15 जिलों में तापमान 35ए पार

यूपी, बिहार सहित देश के 4 राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तर प्रदेश के 47 शहरों में आंधी-बारिश की संभावना है। ओडिशा के तीन जिलों में 67,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं, वहीं मौसम विभाग ने राज्य के उत्तरी और तटीय क्षेत्रों में 2 सितंबर तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है, जिससे स्थिति और खराब हो सकती है। बिहार में गंगा और गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर हैं। वहीं, राजस्थान में अलवर समेत 15 शहरों का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर दर्ज हुआ।

No comments