Breaking News

फुट ओवरब्रिज का काम अंतिम चरण में

श्रीगंगानगर में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए निर्माणाधीन फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। ब्रिज का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और इन दिनों रैलिंग लगाने का काम तेजी से किया जा रहा है। शेष कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही इसे यात्रियों के लिए शुरू किए जाने की उम्मीद है। फुट ओवरब्रिज पर शेड का काम पहले ही पूरा किया जा चुका है। अब रैलिंग सहित अन्य छोटे-मोटे कार्य किए जा रहे हैं।

No comments