Breaking News

35 गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे

हनुमानगढ़ के नोहर फीडर में पर्याप्त पानी देने की मांग को लेकर मंगलवार को नोहर के भादरा मोड़ पर किसानों की बड़ी महापंचायत शुरू हुई। करीब 35 गांवों के किसान ट्रैक्टर लेकर महापंचायत में पहुंचे। किसानों का कहना है कि नोहर फीडर में 332 क्यूसेक पानी की जरूरत है, जबकि वर्तमान में करीब 150 क्यूसेक पानी ही मिल रहा है। पानी की कमी से सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए किसानों ने पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की। महापंचायत में आगे के आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जा रही है। एसडीएम कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम भी प्रस्तावित बताया जा रहा है। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है।

No comments