Breaking News

भद्रकाली मंदिर में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चैन पार

हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र के भद्रकाली मंदिर में धोक लगाने के लिए लाइन में लगी बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन चुरा ली गई। दो महिलाओं ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टाउन की नई आबादी गली नम्बर 23 निवासी 64 वर्षीय उर्मिला देवी सोनी ने रिपोर्ट दी कि वह विगत 26 जुलाई को परिवार के साथ भद्रकाली मंदिर में धोक लगाने आई थी। मैं लाइन में खड़ी थी। इसी दौरान दो अज्ञात महिलाएं जबरन हमारी लाइन के बीच में आ गई। इसी दौरान अज्ञात महिलाओं ने मेरे गले में पहनी अढ़ाई तोला सोने की चेन मय लॉकेट चोरी कर ली।

No comments