Breaking News

चुनाव से पहले प्रशासनिक अफसरों को लेकर सरकार सख्त

आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव को देखते हुए राज्य सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के स्थानांतरण और पदस्थापन आदेशों की पालना को लेकर सख्ती दिखाई है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों के स्थानांतरण/पदस्थापन आदेश जारी हो चुके हैं, उन्हें मौजूदा पद से तत्काल कार्यमुक्त कर नई जगह कार्यभार ग्रहण करवाना सुनिश्चित किया जाए। सरकार ने संबंधित विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि स्थानांतरण/पदस्थापन आदेशों के बाद किसी अधिकारी को वर्तमान पद पर रोककर नहीं रखा जाए। अधिकारियों को नई पदस्थापना पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करवाने के साथ उनकी कार्यग्रहण रिपोर्ट भी भेजनी होगी।

No comments