Breaking News

देर रात शराब ठेके में सेल्समैन पर हमला

हनुमानगढ़ के पल्लू पुलिस थाना क्षेत्र में लाखेरा से पहले स्थित शराब ठेके में सो रहे सेल्समैन पर देर रात हमला कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गांव पांडूसर ढाणी निवासी 22 वर्षीय बजरंगलाल नायक ने रिपोर्ट दी कि वह मायला गांव में स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। 16 अगस्त की रात करीब 12 बजे शराब ठेका में सो रहा था। इसी दौरान सोनू सिंह, कानू सिंह दो-तीन अन्य लोग बाइकों पर सवार होकर आये और मेरे साथ गाली गलौच करने लगे। मैंने मारपीट का कारण पूछा, तो बोले तू हमें जानता नहीं है। हम पल्लू के ठेका संचालक भीम सिंह के आदमी हैं।

No comments