Breaking News

युवक से लूटपाट करने के दो आरोपी गिरफ्तार

श्र
ीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस ने एक युवक का रास्ता रोक कर बुलेट व मोबाइल फोन तोड़ कर सोने की अगूंठी व चांदी की चैन व नगदी लूटने के मामले में दो जनों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार देवीलाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी गली नम्बर 6, 3 ई छोटी ने रिपोर्ट दी कि मेरा बेटा अविनाश रात करीब 11 बजे अपने परिचित को बाइक पर 4 ई छोटी छोड़ कर वापिस आ रहा था। गली नम्बर 6 एसएसबी रोड़ पर डिस्पेंसरी के पास समीर नायक पुत्र मामराज नायक निवासी आईटीआई के पास, निखिल सोनी निवासी अशोक नगर बी, राजवीर सिंह निवासी रामलाल कॉलोनी व सात-आठ अन्य ने मेरे बेटे अविनाश को रोक लिया। ईंट से हमला कर दिया। अविनाश की बाइक व मोबाइल फोन तोड़ दिया। अविनाश के हाथ में पहनी सोने की अगूंठी, गले से चांदी की चैन व जेब से 12 हजार रुपए लूट लिये। अविनाश के सिर में गभीर चोट आई और नाक की हड्डी में फेक्चर आया।

No comments