Breaking News

गुरुद्वारा से गुल्लक चोरी

श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस थाना क्षेत्र के चक 45 आरबी में स्थित गुरूद्वारा साहिब से दानपात्र चोरी हो गई। सुबह चार बजे सेवादार गुरूद्वारा में पाठ करने पहुंचा, तो चोरी का पता चला। पुलिस ने सेवादार की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सेवादार गुरप्रीत सिंह ने रिपोर्ट दी कि मैं 17 अगस्त की सुबह चार बजे गुरूद्वारा में पहुंचा, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। गुरूघर का दरवाजा खुला हुआ था। मैंने अंदर जाकर देखा तो गुरूघर में रखा गुल्लक गायब था। गुल्लक में दो हजार रुपए दान की राशि थी।

No comments