स्टेशन पर मिलेगी किफायती ठहरने की सुविधा
श्रीगंगानगर में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर सामूहिक शयनकक्ष (डोरमेट्री) की सुविधा शुरू की गई है। इससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन परिसर में ही किफायती दर पर ठहरने की सुविधा मिल रही है।
रेल यात्रियों को टिकट दिखाने के बाद डोरमेट्री की सुविधा दी जा रही है। नॉन-एसी डोरमेट्री में करीब 24 घंटे ठहरने के लिए 300 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। इसके लिए रेलवे एप के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की जा सकती है। नॉन-एसी सामूहिक शयनकक्ष में 7 बेड, कुर्सी, टेबल, पंखे और अलमारी जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

No comments