Breaking News

एक करोड़ का मकान फ्रीज, हिस्ट्रीशीटर नशा तस्कर पर कार्रवाई

हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने नशा तस्करी से अर्जित संपत्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर ईरफान खान उर्फ फान का करीब एक करोड़ रुपए कीमत का मकान फ्रीज किया है। पुलिस के अनुसार ईरफान खान उर्फ फान के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित हत्या के प्रयास, मारपीट और आम्र्स एक्ट के करीब 40 गंभीर प्रकरण विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस थाना हनुमानगढ़ टाउन की टीम ने 6 नवंबर 2024 को उसे 11 अन्य आरोपियों के साथ 20 ग्राम हेरोइन के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21, 29 में कार्रवाई की गई थी।

No comments