पुरानी धानमंडी से सड़क किनारे सामान बेच रही महिलाओं को हटाया
श्रीगंगानगर नगर परिषद के अमले ने मंगलवार दोपहर पुरानी धानमंडी में सड़क किनारे अस्थायी दुकानें लगाकर मनियारी का सामान बेच रही महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की। अमले ने मौके से सामान जब्त किया और महिलाओं को सड़क पर दुकान नहीं लगाने की समझाइश की।
कार्रवाई के दौरान महिलाओं ने विरोध जताते हुए कहा कि वे कई दशकों से इसी स्थान पर सामान बेचकर अपना परिवार चला रही हैं। उनका कहना था कि अचानक उन्हें हटाने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।
No comments