Breaking News

तत्कालीन व्यवस्थापक ने सोसायटी में एक करोड़ दस लाख का किया गबन

श्र
ीगंगानगर के डूंगरसिंहपुर ग्राम सहकारी समिति के तत्कालीन व्यवस्थापक विनोद कुम्हार पर एक करोड़ से अधिक का गबन करने का आरोप लगाते हुए लालगढ़ जाटान पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस के अनुसार समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र जाट निवासी डूंगरसिंहपुरा ने रिपोर्ट दी कि तत्कालीन व्यवस्थापक विनोद कुम्हार पुत्र सोहनलाल कुम्हार निवासी डूंगरसिंहपुरा सोसायटी के सदस्यों की जमा राशि को जमा करवा कर पास रख ली। इस मामले में जांच पूर्ण हो चुकी है। विनोद कुमार सदस्यों द्वारा जमा करवाई जाने वाली राशि का हिसाब किताब रखता था।

No comments