घर में घुस कर बकरियां चुरा रहे थे चोर, परिवार के लोग जागे, तो भागे
सादुलशहर के निकटवर्ती गांव खैरूवाला में स्थित घर में घुस कर बकरियां चोरी करने की वारदात टल गई। घर में जाग होने पर चोरों को भागना पड़ा। ग्रामीणों ने पीछा किया तो अज्ञात चोरों को एक बाइक मौके पर छोड़ कर पैदल भागना पड़ा।
इस गांव में पहले भी बकरियां व भैंस चोरी हो चुकी है। पुलिस मौके पर मिली बाइक के नम्बरों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव खैरूवाला निवासी बुधराम बावरी ने रिपोर्ट दी कि रात दो बजे घर में परिवार सहित सो रहा था। घर की बाखल में शोर होने पर मेरी नींद खुल गई। मैं बाखल में आया तो दो अज्ञात युवक बकरियों को खोल रहे थे। मैंने शोर मचाया, तो गली में भाग गये।

No comments