Breaking News

दो आरोपी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर के दुर्गा मंदिर मार्केट में करीब एक माह पूर्व एक युवक के कानों से सोने की बालियां लूटने के मामले में कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को केन्द्रीय कारागृह से प्रोडक्शन वारंट पर हिरासत में लेकर मुकदमे में गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी एएसआई जयकरण ने बताया कि पुरानी आबादी के प्रभु चौक निवासी सौरभ भार्गव पुत्र मदनलाल की ओर से दर्ज करवाये मुकदमे में सेतिया फार्म गली नम्बर 13 निवासी 20 वर्षीय पुष्कर उर्फ मणी पुत्र संदीप धोबी व गांव मोहनपुरा निवासी गुरभेज सिंह पुत्र गुरजंट सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

No comments