प्याज व हरी सब्जियों ने बिगाड़ा रसोई का बजट
श्रीगंगानगर में इन दिनों एक बार फिर प्याज और हरी सब्जियों के दामों में तेजी देखने को मिल रही है। प्याज के बढते भाव ने आम परिवारा की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।
वहीं हरी सब्जियों के दाम बढने से गृहणियों की परेशानी बढ गई है। सब्जी मण्डी में आवक कम होने और मौसम के असर के चलते सब्जियों के भाव में उतार-चढाव बना हुआ है। सीकर से आने वाली प्याज की आवक बंद होने से दाम में दाम में बढोतरी मानी जा रही है। प्याज सहित कई अन्य हरी सब्जियों के दाम बढने से खरीददारों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

No comments