Breaking News

मिलावट के खिलाफ कार्रवाई को मिलेगी मजबूती, श्रीगंगानगर में अब 9 खाद्य सुरक्षा अधिकारी

श्र
ीगंगानगर जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट और खाद्य गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को अब मजबूती मिलेगी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से जिले में छह नए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की संख्या तीन से बढ़कर नौ हो गई है। नवनियुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारियों में अनिल कुमार शर्मा, नरेश सेवदा, उर्मिला भादू, मंजू बाला, रेणु चौधरी एवं नित्या शर्मा शामिल हैं।

No comments