मकान के चौबारे से सोना-चांदी व नगदी चोरी
हनुमानगढ़ टाउन पुलिस थाना क्षेत्र की रामसिंह कॉलोनी वार्ड नम्बर 23 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवर व नगदी चोरी करके ले गये। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार गगनदीप सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह ने रिपोर्ट दी कि वह तीन-चार दिनों से बाहर नौकरी पर गया हुआ था। घर में ताला लगा रहता था। मेरे पिता रात को घर आकर सोते थे। घर में पिता अकेले होने के कारण ऊपर चौबारे में नहीं जाते थे। 20 अगस्त को सुबह पिता राजेन्द्र सिंह ऊपर वाले कमरे में गये तो बाहर की तरफ लगी स्टील की ग्रिल टूटी हुई थी। कमरे में सामान बिखरा हुआ था।

No comments