Breaking News

शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर किया मंथन

श्रीगंगानगर में शिक्षा विभाग की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय शारीरिक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को जवाहरनगर तहसील कार्यालय के साथ स्थित मुकेश ऑडिटोरियम में आरंभ हुआ। जिला स्तरीय संगोष्ठी में शारीरिक शिक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सुझाव आदि प्रस्तुत किए गए। उत्कृष्ठ कार्य करने वाले शारीरिक शिक्षकों सहित अतिथियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जिलेभर से शारीरिक शिक्षक कार्यक्रम में मौजूद रहे।

No comments