मारपीट में घायल गार्ड ने दम तोड़ा, परिजनों ने अस्पताल में दिया धरना
श्रीगंगानगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र में मनमनंदा कॉलोनी में चार दिन पूर्व हुई मारपीट में घायल गार्ड ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में कार्यवाही करने की मांग करते हुए परिजनों ने जिला सिविल अस्पताल में मोर्चरी के आगे धरना देते हुए पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया।
मृतक 50 वर्षीय शेर सिंह पुत्र हरीराम मेघवाल निवासी देव कॉलोनी नाथावाली के भाई अमर सिंह ने बताया कि आरोपियों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार करने, मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मारपीट में घायल मेरे भाई शेर सिंह को पहले जिला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
No comments