एलएंडटी की लापरवाही से गोविन्द नगर में पेयजल पाइपलाइन टूटी
श्रीगंगानगर में तीन पुली से हिन्दुमलकोट रोड पर एलएंडटी की पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से हजारों लीटर पानी मुख्य सड़क पर व्यर्थ में बह रहा है।
एलएंडटी के अधिकारियों की लापरवाही और आरयूआईडीपी के अधिकारियों की लापरवाही के चलते गोविन्दनगर में पाइपलाइन टूटने से पानी तीन पुली से हिन्दुमलकोट की ओर जाने वाली मुख्य सड़क पर आने से सड़क बुरी तरह से टूट गई है। क्षतिग्रस्त सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। स्थानीय निवासी गुरप्रीत सिंह गे्रवाल ने बताया कि तीन पुली के पास गोविन्दनगर में पेयजल पाइपलाइन टूटने से गोविन्द नगर सहित अन्य कॉलोनियों में पेयजल सप्लाई प्रभावित हो रहा है।
No comments