पुराने निर्माण कार्यों की विशेष जांच, 7 बिंदुओं पर वसूली के निर्देश
पंचायत समिति पदमपुर की ग्राम पंचायत रिड़मलसर में वर्ष 2012-13 से 31 मार्च 2015 तक कराए गए निर्माण कार्यों की विशेष जांच में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं। स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की जांच टीम ने 17 से 21 नवंबर 2025 तक रिकॉर्ड की जांच की। विभागीय वित्तीय सलाहकार ने अब जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को संबंधित जिम्मेदारों से वसूली और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जांच में सामने आया कि पूर्व राज्य मंत्री एवं तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह की ओर से भेजे गए शिकायत पत्रों में उठाए गए जांच बिंदु संख्या 1, 2 और 5 को जांच में आधारहीन एवं तथ्यहीन पाया गया।

No comments