शटर तोड़कर किरयाना स्टोर से नकदी व सामान चोरी
श्रीकरणपुर कस्बे में चोरी की बढ़ती वारदातों से व्यापारियों और आमजन में चिंता बढ़ गई है। बस स्टैंड के पास इंद्र कुमार की किरयाना की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 25 हजार रुपये की नकदी, बादाम के पैकेट व अन्य सामान चोरी करके ले गये। दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद चोर अपने साथ डीवीआर भी ले गए।
दुकान मालिक पवन कुमार ने बताया कि चोर दुकान से नकदी व किरयाना का काफी सामान भी चोरी कर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। चोरी की घटनाओं से लोगों में पुलिस व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

No comments