Breaking News

अवैध हथियारों सहित 14 जने गिरफ्तार

श्र
ीगंगानगर जिला पुलिस ने जिले भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान अवैध हथियारों, तलवारों सहित 14 जनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दो स्थानों पर लावारिस बंदूक व कारतूस भी बरामद हुए। पुलिस ने आम्र्स एक्ट के 16 मुकदमे दर्ज किये हैं। कोतवाली पुलिस के अनुसार एएसआई जगराम ने ए माइनर से चूनावढ़ निवासी बलजीत उर्फ ननू पुत्र राजकुमार मेहरा को तलवार सहित गिरफ्तार कर लिया। पुरानी आबादी पुलिस के एएसआई उदयभान ने देवनगर जैड माइनर पर करण उर्फ मुर्गा पुत्र राजकुमार झींवर को देसी पिस्तोल व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया। इसी थाना के एएसआई रोशनलाल ने देवनगर निवासी संदीप पुत्र पप्पू नायक को तलवार सहित काबू कर लिया।

No comments