हार्डकोर अपराधियों के ठिकानों पर अलसुबह छापेमारी
हनुमानगढ़ में शुक्रवार सुबह पुलिस ने हार्डकोर अपराधियों और वांछित आरोपियों के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की। एजीटीएफ, डीएसटी, क्यूआरटी और कालिका टीमों ने जिलेभर में अलग-अलग स्थानों पर चिन्हित ठिकानों पर अलसुबह एक साथ दबिश दी। संदिग्धों के घरों और संभावित ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।
पुलिस की इस कार्रवाई को पूरी तरह गोपनीय रखा गया था। इसके लिए पहले से विस्तृत योजना तैयार की गई थी, ताकि चिन्हित स्थानों पर पुलिस की टीमें एक साथ पहुंच सकें। सुबह-सुबह अलग-अलग इलाकों में अचानक पुलिस टीमों के पहुंचने से संबंधित क्षेत्रों में हड़कंप मच गया।
No comments