गुड़-चीनी में लगातार तेजी, आमजन में चर्चा
श्रीगंगानगर के बाजार में गुड़-चीनी के भाव में लगातार तेजी बनी हुई है। इससे आम उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर भी असर पडऩे लगा है। देश के प्रमुख बाजारों में पिछले एक महीने में चीनी के थोक भाव करीब 40 फीसदी तक बढ़ चुके हैं और कीमतें कई वर्षों के ऊंचे स्तर पर पहुंच गई हैं। आने वाले त्योहारों के सीजन को देखते हुए मांग बढऩे की संभावना से रेट और बढ़ सकते हैं। भाव बढऩे का मुख्य कारण गन्ने का एथेनॉल में उपयोग होना माना जा रहा है।
श्रीगंगानगर गुड़ शुगर मर्चेट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कालीचरण अग्रवाल से बात की तो उन्होंने कहा कि मिलों में चीनी का स्टॉक खत्म हो रहा है। उन्होंने बताया कि चीनी के थोक भाव एल (लारज) साइज 68 और एस (स्माल) साइज के रेट 67 रुपए किलो और गंगानगर मिल की चीनी का भाव 66 रुपए प्रति किलो चल रहा है।

No comments