निकाय चुनाव में सरकारी वाहनों के उपयोग पर रोक
श्रीगंगानगर में नगरीय निकाय चुनाव के दौरान अभ्यर्थियों व राजनीतिक प्रतिनिधियों द्वारा स्थानीय निकायों, नगरपालिकाओं एवं सार्वजनिक उपक्रमों के वाहनों का चुनाव प्रचार में उपयोग नहीं किया जा सकेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि सरकारी वाहनों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से चुनावी उपयोग राजकीय तंत्र के दुरुपयोग की श्रेणी में आएगा। अधिकारियों को वाहनों के दुरुपयोग पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

No comments