दो बाइकों की भिड़न्त में एक युवक की मौत
श्रीगंगानगर कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में भीमराव अम्बेडकर कॉलेज के निकट दो बाइकों की भिड़न्त में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान वार्ड नम्बर 50 तीन पुली के निकट रहने वाले 31 वर्षीय सुरेन्द्र शाक्य पुत्र रघुनाथ शाक्य के रूप में हुई। मृतक के भाई गोपाल शाक्य की रिपोर्ट पर दूसरी बाइक के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

No comments