Breaking News

घर से अढ़ाई लाख रुपए की नगदी, पांच तोला सोना व चांदी चोरी

ादुलशहर के कस्बे के वार्ड नम्बर 3 में स्थित एक मकान से अज्ञात चोर अढ़ाई लाख रुपए की नगदी, सोना-चांदी चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मुकेश शर्मा ने रिपोर्ट दी कि मेरे माता-पिता किसी कार्य से बाहर गये हुए थे। मैं व मेरा भाई ऑफिस चले गये। 14 अगस्त को दोपहर के समय घर में कोई नहीं था। मैं घर आया तो चोरी का पता चला। अज्ञात व्यक्ति मेरे घर से अढ़ाई लाख रुपए की नगदी, पांच तोला सोना व चांदी की तीन जोड़ी पाजेब चोरी करके ले गया। अज्ञात व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

No comments