Breaking News

चीनी महंगी हुई तो ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से भी गायब

चीनी के भाव में तेजी का असर अब बाजार के साथ ऑनलाइन खरीदारी प्लेटफॉर्म पर भी दिखाई देने लगा है। शहर में उपभोक्ताओं के बीच चर्चा है कि कई ऑनलाइन शॉपिंग एप से चीनी के पैकेट फिलहाल उपलब्धता सूची से गायब हो गए हैं। जिन प्लेटफॉर्म पर चीनी उपलब्ध दिखाई दे रही है, वहां भी तत्काल डिलीवरी के बजाय कई जगह करीब 12 दिन तक की वेटिंग बताई जा रही है। चीनी की कीमतों में पिछले दिनों तेजी आने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ी है। देश के कई बाजारों में थोक और खुदरा भाव में तेज उछाल दर्ज किया गया है।

No comments