सादुलशहर व्यापार मंडल चुनाव पर तनातनी, बाजार बंद
सादुलशहर व्यापार मंडल के घोषित चुनाव को लेकर चल रही तनातनी शनिवार को उस समय और बढ़ गई, जब व्यापार मंडल के एक प्रशासक की ओर से चुनाव एक माह के लिए स्थगित करने का आदेश जारी किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद व्यापारियों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में व्यापारी व्यापार मंडल कार्यालय पहुंच गए।
व्यापारियों का कहना था कि प्रशासकों का कार्यकाल 20 अगस्त तक था, ऐसे में इसके बाद चुनाव स्थगित करने का आदेश किस अधिकार के तहत जारी किया गया, यह स्पष्ट किया जाना चाहिए।
बैठक के बाद व्यापारी नारेबाजी करते हुए धान मंडी पहुंचे। यहां उन्होंने अनिश्चितकालीन बाजार बंद का ऐलान करते हुए दुकानदारों से दुकानें बंद करवाईं।
समाचार लिखे जाने तक धान मंडी में व्यापारियों की नारेबाजी और दुकानें बंद करवाने का सिलसिला जारी था।

No comments