Breaking News

विवाहिता अपनी दो बेटियों सहित लापता

श्र
ीगंगानगर के पुरानी आबादी से एक विवाहिता अपनी दो बेटियों सहित लापता हो गई। परिजनों ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, तो महिला अपनी दोनों बेटियों सहित कार में सवार होकर जाते हुए दिखाई दी। महिला के पिता ने पुरानी आबादी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार अबोहर तहसील के गांव तूता पंजाबा निवासी अशोक मिढ्ढा ने रिपोर्ट दी कि मेरी बेटी सुमन उर्फ कोमल मिढ्ढा की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व जितेन्द्र उर्फ सितेन्द्र कुमार निवासी पुरानी आबादी के साथ हुई थी। सुमन के दो बेटियां पीहू व अर्पिता है।

No comments