कार सवार युवक पर पथराव, गाड़ी भगा कर जान बचाई
श्रीगंगानगर के सादुलशहर पुलिस थाना क्षेत्र में गांव खाटसजवार के निकट रात को बाइक सवार अज्ञात युवकों ने एक कार पर पथराव कर दिया। कार चालक ने गाड़ी भगा कर जान बचाई, लेकिन हमलावरों ने पत्थरों व डंडे मार कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने अज्ञात युवको के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार ढाणी 37 पीटीपी निवासी अनुज कुमार पुत्र दलीप जाट ने रिपोर्ट दी कि वह 20 अगस्त की रात सवार नौ बजे अपनी कार में सवार होकर सादुलशहर से अपनी ढाणी जा रहा था।

No comments