सूने घर से सोना-चांदी व नगदी चोरी
हनुमानगढ़ के रावतसर कस्बे के वार्ड नम्बर 22 में स्थित सूने मकान से अज्ञात चोर सोना-चांदी के जेवरात व नगदी चोरी करके ले गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर चोरी का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 61 वर्षीय भूराराम नायक ने रिपोर्ट दी कि 20 अगस्त को पूरा परिवार खेत चक 5 डीडब्ल्यूएम गया हुआ था। दोपहर को पड़ौसी ने घर में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद हम घर पहुंचे, तो घर के सभी ताले टूटे हुए थे। आलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे।

No comments