Breaking News

देशी पिस्तोल, कारतूस, अफीम व देशी शराब सहित चार गिरफ्तार

श्रीगंगानगर जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्यवाही करते हुए देशी पिस्तोल, कारतूस, अफीम व देशी शराब सहित चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। हेरोइन तस्करी में फरार दस हजार के इनामी आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि राजियासर पुलिस थाना की तत्कालीन थानाधिकारी कलावती चौधरी ने विगत 26 जनवरी को 1 किलो हेरोइन सहित आलम खां निवासी गोरीसर छतरगढ़ व शबीर अली निवासी भुट्टों का बास बीकानेर को गिरफ्तार किया था। इस प्रकरण में वांछित चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी अबास अली उर्फ भाटी उर्फ भाले खां पुत्र शोकत अली निवासी गोरीसर हाल भूटो का बास, बीकानेर को गिरफ्तार किया गया है।

No comments