काम के लिए घर से निकला व्यक्ति लापता
श्रीगंगानगर के जवाहरनगर पुलिस थाना क्षेत्र में अशोकनगर स्थित घर से काम के लिए निकला व्यक्ति लापता हो गया। पुलिस ने इस व्यक्ति की पत्नी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार अशोकनगर में किरायेदार सिमरन ने रिपोर्ट दी कि मेरे पति 49 वर्षीय राजेन्द्र अरोड़ा बीती 20 अगस्त को मीरा चौक पर अपने काम पर जाने का बोल कर घर से निकले थे, लेकिन वह काम नहीं पहुंचे। मैंने मेरी सास व ननद के यहां पता किया, लेकिन वह कहीं नहीं मिले। मुकदमे की जांच एएसआई देशराज को सौंपी गई है।

No comments